RRB NTPC Bharti 2025: अगर आपका सपना भारतीय रेलवे (Indian Railways) में नौकरी पाने का है, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए Non-Technical Popular Categories (NTPC) के तहत 8850 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती स्नातक (Graduate) और बारहवीं (12वीं) पास उम्मीदवारों दोनों के लिए है। नोटिफिकेशन 29 सितंबर 2025 को जारी हुआ है और ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे। तो आइए दोस्तों, इस भर्ती के बारें में विस्तार से जानते है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) |
भर्ती का नाम | RRB NTPC Bharti 2025 |
कुल पद | 8850 |
ग्रेजुएट लेवल पद | 5800 |
अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) पद | 3050 |
परीक्षा का नाम | NTPC (Non-Technical Popular Categories) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
नौकरी का स्थान | पूरे भारत में |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण आवेदन तिथियाँ
इवेंट | ग्रेजुएट (CEN 06/2025) | अंडरग्रेजुएट (CEN 07/2025) |
---|---|---|
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी | 29 सितंबर 2025 | 29 सितंबर 2025 |
आवेदन शुरू | 21 अक्टूबर 2025 | 28 अक्टूबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 नवंबर 2025 | 27 नवंबर 2025 |
नोट: विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती में दो स्तरों पर पद जारी किए गए हैं एक ग्रेजुएट (Graduate Level) और दूसरा अंडरग्रेजुएट (12वीं पास Level)।
ग्रेजुएट लेवल (विज्ञापन संख्या CEN 06/2025)
इन पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है:
- स्टेशन मास्टर (Station Master)
- गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager)
- ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant)
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS)
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist)
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA)
कुल पद: 5800
अंडरग्रेजुएट लेवल 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए(विज्ञापन संख्या CEN 07/2025)
इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
- ट्रेन क्लर्क
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
कुल पद: 3050
इस तरह कुल मिलाकर 8850 पदों पर भर्ती होगी।
शैक्षणिक योग्यता
स्तर | योग्यता |
---|---|
ग्रेजुएट लेवल | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
अंडरग्रेजुएट लेवल | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास |
आयु सीमा
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
Graduate Level | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
Undergraduate Level | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
चयन प्रक्रिया
RRB NTPC Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया पाँच चरणों में पूरी होगी। जो कि इस प्रकार है
- CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट – पहली स्टेज )
- CBT-2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट – दूसरी स्टेज)
- टाइपिंग/एप्टीट्यूड टेस्ट (पोस्ट के अनुसार)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
चयन पूरी तरह मेरिट (योग्यता) पर आधारित होगा।
यह भी देखें: DDA Bharti 2025
RRB NTPC परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
CBT-1 परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
सामान्य जागरूकता | 40 | 40 |
गणित | 30 | 30 |
रीजनिंग (तर्कशक्ति) | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
- एग्जाम का समय: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
CBT-2 परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
सामान्य जागरूकता | 50 | 50 |
गणित | 35 | 35 |
रीजनिंग | 35 | 35 |
कुल | 120 | 120 |
RRB NTPC सिलेबस (Syllabus Overview)
गणित
प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, समय और दूरी, समय और कार्य, ब्याज, त्रिकोणमिति, बीजगणित, क्षेत्रमिति, अनुपात-प्रमाण, LCM-HCF, साधारण गणितीय प्रश्न आदि।
रीजनिंग
एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, पजल, दिशा परीक्षण, ब्लड रिलेशन, सिरीज़, स्टेटमेंट-निष्कर्ष, वेन डायग्राम, निर्णय निर्माण, साइलॉजिज्म आदि।
सामान्य ज्ञान
भारतीय इतिहास, संविधान, भूगोल, विज्ञान, वर्तमान घटनाएँ, खेल, भारतीय अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएँ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठन, भारतीय संस्कृति और साहित्य आदि।
आरआरबी एनटीपीसी सैलरी स्ट्रक्चर 2025
रेलवे की नौकरी न सिर्फ स्थिर होती है बल्कि इसमें अच्छा वेतन और कई भत्ते भी मिलते हैं जो कि इस प्रकार है
स्तर | पद का नाम | प्रारंभिक वेतन |
---|---|---|
अंडरग्रेजुएट | जूनियर क्लर्क / अकाउंट्स क्लर्क / ट्रेन क्लर्क | ₹19,900 (लेवल-2) |
अंडरग्रेजुएट | कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | ₹21,700 (लेवल-3) |
ग्रेजुएट | सीनियर क्लर्क / जूनियर अकाउंट असिस्टेंट | ₹29,200 (लेवल-5) |
ग्रेजुएट | स्टेशन मास्टर / CCTS | ₹35,400 (लेवल-6) |
साथ में मिलते हैं जो कि इस प्रकार है डेअरनेस एलाओंसेस, हाउस रेंट एलाओंसेस, ट्रांसपोर्ट एलाओंसेस, पेंशन, मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी जैसे लाभ।
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी | ₹500 (CBT-1 में शामिल होने पर ₹400 वापस) |
एससी / एसटी / महिला / अल्पसंख्यक / पीडब्लूडी | ₹250 (CBT-1 देने पर पूरा ₹250 वापस) |
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- अपने RRB ज़ोन (जैसे RRB Patna, RRB Delhi, RRB Mumbai आदि) का चयन करें।
- “RRB NTPC Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकाल लें।
पिछले वर्षों की वैकेंसी तुलना
वर्ष | Graduate | Undergraduate | कुल पद |
---|---|---|---|
2019 | 24,678 | 10,603 | 35,281 |
2024-25 | 8,113 | 3,445 | 11,558 |
2025-26 | 5,800 | 3,050 | 8,850 |
यह 2019 से लेकर 2025-26 तक का डाटा है जिससे पता चलता है कि रेलवे में पदों की संख्या हर साल कम हो रही है इसलिए जो उम्मीदवार रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें यह मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए!
आवेदन करने के लिए जरूरी लिंक्स
RRB NTP Bharti 2025 Apply Online |
RRB NTPC Bharti 2025 Short Notification Download |
RRB Official Website |
Visit QuickGyan.in for Latest govt jobs |
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025-26 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 अधिसूचना का शार्ट नोटिस कब जारी किया गया है?
RRB NTPC 2025-26 का शॉर्ट नोटिफिकेशन 29 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। उम्मीदवार इसकी पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 में कुल कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती में कुल 8,850 पदों पर वैकेंसी निकली है, जिनमें से 5,800 पद ग्रेजुएट लेवल के लिए और 3,050 पद अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) के लिए रखे गए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की शुरुआत 21 अक्टूबर 2025 से होगी।
12वीं पास पदों के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या किसी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए (पद के अनुसार)।
आयु सीमा: 18 से 36 वर्ष ग्रेजुएट पदों के लिए व 18 से 33 वर्ष 12वीं पास पदों के लिए
आरआरबी एनटीपीसी की चयन प्रक्रिया क्या होगी?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी —
1️⃣ CBT 1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – पहला चरण)
2️⃣ CBT 2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – दूसरा चरण)
3️⃣ टाइपिंग/स्किल टेस्ट या CBAT (अगर लागू हो)
4️⃣ दस्तावेज़ सत्यापन 5️⃣ चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)
आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा पैटर्न क्या है?
परीक्षा दो चरणों में होगी — CBT 1 और CBT 2
1. CBT 1: 100 प्रश्न (सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग)
2. CBT 2: 120 प्रश्न (इन्हीं तीन विषयों पर आधारित)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ग्रेजुएट पदों के लिए अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
अंडरग्रेजुएट पदों के लिए अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)