UPSC Engineering Services Examination 2026: अगर आप एक इंजीनियर हैं और सरकारी सेवा में उच्च पद पर कार्य करने का सपना देखते हैं, तो UPSC ESE 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर है। यह परीक्षा भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सेवाओं में से एक है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों जैसे रेलवे, CPWD, डिफेंस, पावर, टेलीकॉम आदि में चयनित होते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Bharti 2025
UPSC Engineering Services Examination की मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा नाम | UPSC Engineering Services Examination (ESE / IES) 2026 |
कुल रिक्तियाँ (Vacancies) | 474 पद |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 26 सितंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 26 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा तिथि (Prelims) | 8 फरवरी 2026 (रविवार) |
शैक्षणिक योग्यता | इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष क्षेत्र (Civil, Mechanical, Electrical, E & Telecommunication) |
आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 की स्थिति) (राहत प्रावधान लागू) |
आवेदन शुल्क | सामान्य / OBC / EWS : ₹200 • SC / ST / महिला / PwBD : शुल्क मुक्त |
चयन प्रक्रिया | Prelims → Mains → Personality Test / Interview |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
यह भी पढ़ें: Delhi Police Head Constable Ministerial Bharti 2025
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी | 26 सितंबर 2025 |
आवेदन प्रारंभ | 26 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | 8 फरवरी 2026 |
मुख्य परीक्षा (Mains) | घोषित होगी |
इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट | घोषित होगा |
अंतिम परिणाम | घोषित होगा |
यह भी पढ़ें: Canara Bank Apprentice Bharti 2025
इंजीनियरिंग कैटेगरीवार सेवाएं
कैटेगरी I – Civil Engineering
- Central Engineering Service
- Border Roads Engineering Service
- Central Water Engineering Service
- Survey of India Service
- Indian Skill Development Service
- Indian Railway Management Service (Civil)
कैटेगरी II – Mechanical Engineering
- Defence Aeronautical Quality Assurance Service
- Indian Railway Management Service (Mechanical)
- Border Roads Engineering Service
- Indian Skill Development Service
- GSI Engineering Service
कैटेगरी III – Electrical Engineering
- Central Electrical & Mechanical Engineering Service
- Power Engineering Service
- Indian Railway Management Service (Electrical)
- Indian Skill Development Service
कैटेगरी IV – Electronics & Telecommunication Engineering
- Indian Telecommunication Service
- Indian Radio Regulatory Service
- Indian Railway Management Service (Signal & Telecom)
- Junior Telecom Officer (Group B)
- Defence Aeronautical Quality Assurance Service
यह भी पढ़ें: RRB JE Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक संस्था से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए:
- भारत की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री
- Institution of Engineers (India) की परीक्षा के सेक्शन A और B पास
- Institution of Electronics & Telecommunication Engineers (India) की ग्रेजुएट परीक्षा पास
- किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से मान्य इंजीनियरिंग डिग्री
- Aeronautical Society of India या IETE की संबंधित परीक्षा पास
यह भी पढ़ें: SSC CPO Sub Inspector Bharti 2025
वेतन संरचना
ग्रेड/लेवल | वेतनमान (₹) | ग्रेड पे (₹) | अनुमानित इन-हैंड सैलरी |
---|---|---|---|
जूनियर लेवल (प्रवेश स्तर) | 15,600 – 39,100 | 5,400 | ₹55,000 – ₹65,000 |
सीनियर स्केल (5-6 वर्ष बाद) | 15,600 – 39,100 | 6,600 | पदोन्नति अनुसार बढ़ेगी |
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड | 15,600 – 39,100 | 7,600 | बढ़ती रहेगी |
चीफ इंजीनियर / सेलेक्शन ग्रेड | 37,400 – 67,000 | 8,700 | बढ़ती रहेगी |
शीर्ष स्तर (Apex) | 80,000 – 90,000 (स्थिर) | — | सर्वोच्च पद |
चयन प्रक्रिया
UPSC ESE परीक्षा तीन चरणों में होती है
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- Paper I: General Studies & Engineering Aptitude (200 अंक)
- Paper II: Technical Subject (300 अंक)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- दो वर्णनात्मक पेपर, कुल 600 अंक
- व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test)
- 200 अंक
कुल अंक: 1300
परीक्षा पैटर्न
चरण | पेपर | विषय | अंक | अवधि | नेगेटिव मार्किंग |
---|---|---|---|---|---|
Prelims | Paper I | General Studies & Engineering Aptitude | 200 | 2 घंटे | 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर |
Prelims | Paper II | इंजीनियरिंग विषय | 300 | 3 घंटे | 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर |
Mains | Paper I & II | इंजीनियरिंग विषय (वर्णनात्मक) | 600 | 3 घंटे प्रत्येक | नहीं |
Interview | Personality Test | – | 200 | – | – |
UPSC ESE 2026 सिलेबस
सामान्य अध्ययन (सभी शाखाओं के लिए)
- इंजीनियरिंग गणित, तार्किक और संख्यात्मक क्षमता
- नैतिकता, सुरक्षा और इंजीनियर की भूमिका
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक मुद्दे
- परियोजना प्रबंधन, डिजाइन बेसिक्स, मानक
- ऊर्जा, पर्यावरण और ICT विषय
तकनीकी विषय
- सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं के अनुसार विस्तृत सिलेबस UPSC की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं 👇
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद Engineering Services Examination 2026 पर क्लिक करें।
- फिर Apply Online के बटन पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र)।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
UPSC Engineering Services Examination Apply Online
Visit Quickgyan.in for latest govt jobs
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
UPSC ESE 2026 में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
इस बार UPSC ने कुल 474 पदों पर इंजीनियरिंग सर्विसेज भर्ती 2026 के लिए वैकेंसी निकाली है।
UPSC ESE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC ESE परीक्षा किन इंजीनियरिंग ब्रांचों के लिए होती है?
यह परीक्षा चार प्रमुख ब्रांचों के लिए होती है –
1. सिविल इंजीनियरिंग
2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
4. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
UPSC ESE 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है, जबकि महिला, SC/ST और PwBD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
UPSC ESE परीक्षा का चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन तीन चरणों में होता है —
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)
UPSC ESE 2026 प्रीलिम्स परीक्षा कब होगी?
ESE Prelims Exam 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
UPSC ESE के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E./B.Tech) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
UPSC ESE में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी कितनी होती है?
शुरुआती स्तर पर चयनित उम्मीदवारों को ₹55,000 से ₹65,000 प्रति माह तक का वेतन मिलता है, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।